Latest News

बहने भाईयों की कलाई पर स्नेह सौहार्द का बांधेगी धागा, राखियों का बाजार सज-धजकर बहनों के इंतजार में, जाने राखी का सही मुहुर्त

भगत मांगरिया August 9, 2025, 8:44 am Technology

चीताखेड़ा। लो भाई -बहन के अटूट विश्वास के रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आ गया और रेशम के कच्चे धागे राखियों और जोधपुर की प्रसिद्ध मिष्ठान व भोला माली, ईश्वर लाल माली की मिठाईयों की दुकानें चीताखेड़ा बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से बाजार भी सज-धजकर बहनों के इंतजार में बाट जो रही है। भाई - बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार हर साल से भी अधिक राखियों एवं मिठाईयों की दुकानें लगी है। सावन माह के कल अन्तिम दिन 9 अगस्त 2025 को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ एवं मंगलकारी माना गया है। खास बात यह भी है कि सावन में भाई बहन के बीच विश्वास और प्रेम के इस त्योहार पर बहने अपने भाईयों की कलाई पर स्नेह व सौहार्द का धागा बांधेगी।

भाई अपनी बहन की रक्षा के रूप में सदैव खड़ा होने, बहन की जीवन यात्रा में उनका मार्ग दर्शन और समर्थन देने का वचन देता है और बहने भी अपने भाईयों की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। शुभ मुहूर्त में बहने अपने भाईयों की कलाई पर रेशम की डोर रक्षा सूत्र बांध सकेगी। सावन माह की शुरुआत भी विगत दिनों 11 जुलाई शुक्रवार से हुई और समापन भी इस वर्ष का सावन माह का अंतिम दिन कल दिवस 9 अगस्त शनिवार के दिन ही हो रहा है। इस संयोग को सुख समृद्धि और लाभकारी बताया गया है।

कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के निर्णयानुसार रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त :-

प्रातः 7: 40 बजे से 9:17 बजे तक, दोपहर 12:32 से 2:10 बजे तक चल,2:10 से 3:47 बजे तक लाभ,3:47 बजे से शाम 5:25 तक अमृत, रात्रि 7:03 बजे से 8:25 बजे तक लाभ,9:47 बजे से 11 बजे तक शुभ इन समय में रक्षाबंधन शुभ फलदाई रहेंगे ।

इस बार जन्माष्टमी 16 अगस्त को रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाएगी।

Related Post