Latest News

100 वर्ष पुराने बाबा रामदेव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू

भगत माँगरिया August 8, 2025, 2:05 pm Technology

चीताखेड़ा। हरनावदा मार्ग पर झील में स्थित 100 वर्ष पुराना अति प्राचीन भगवान श्री विष्णु के अवतारी लोकदेवता रुणीजा के नाथ पीरों के पीर रामापीर चमत्कारी बाबा रामदेव मंदिर पर बाबा रामदेव मंदिर समिति द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार निर्माण कार्य किया जा रहा है। चीताखेड़ा पंचायत के अंतर्गत लगने वाला बाबा रामदेव मंदिर पर मंदिर समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया ने बताया है कि जनसहयोग से वर्तमान में मंदिर की छत निर्माण कार्य पूर्ण कर साथ ही फर्सीकरण कार्य भी पूरा कर लिया गया है हाथ ही मुख्य गर्भगृह में भी टाइलें लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। भादवा बीज पर लगने वाले मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

Related Post