लोकेश कराड़ा तीसरी बार विधायक प्रतिनिधि नियुक्त क्षेत्र में हर्ष की लहर

निखिल सोनी July 22, 2025, 7:55 pm Technology

पिपलियामंडी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. जगदीश देवड़ा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकेश कराड़ा पर विश्वास जताते हुए उन्हें पिपलियामंडी नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह लगातार तीसरी बार है जब कराड़ा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकेश कराड़ा को लंबे समय से डिप्टी सीएम के करीबी, सक्रिय और भरोसेमंद सहयोगी के रूप में जाना जाता है। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान, संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी और निरंतर जनसेवा की भावना को देखते हुए उन्हें यह पद दोबारा सौंपा गया है। इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने लोकेश कराड़ा को शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके वर्षों के समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नियुक्ति से लोकेश कराड़ा की भूमिका क्षेत्रीय राजनीति में और अधिक प्रभावी होगी तथा संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Related Post