Latest News

छात्राओं को बताए नशे के दुष्परिणाम, नवागत थाना प्रभारी पहुंचे कन्या शाला। नशा मुक्ति अभियान: नशे से दूरी, है जरूरी

गोपालदास बैरागी July 17, 2025, 7:07 pm Technology

कुकड़ेश्वर। मध्यप्रदेश को नशामुक्त करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम मे 15 से लेकर 30 जुलाई तक मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ‘नशा मुक्ति अभियान: नशे से दूरी, है जरूरी’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का डीजीपी कैलाश मकवाना ने पोस्टर जारी किया था। इसी के तहत नीमच जिले में जिला पुलिस अधीक्षक अंकीत जायसवाल के निर्देशन में कुकड़ेश्वर पुलिस थाना द्वारा पी एम श्री कन्या शाला कुकड़ेश्वर में 17 जुलाई को दोपहर 1 बजे नशा मुक्ति पर छात्राओं व शिक्षकों को जानकारी, कुकड़ेश्वर पुलिस थाने के नवागत थाना प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया द्वारा दी गई। थाना प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन को तो नष्ट करती ही है, साथ सामाजिक सम्मान को खत्म करती है, आर्थिक नुकसान से जूझना पड़ता है। वंही नशे की लत की वजह से परिवार भी बेवजह दुःखो को भोगता है। नशा नाश की मूल जड़ है, इसलिए मानव मात्र को नशे से दूरी बनाकर रखनी है। वर्तमान परिवेश ने कुछ महिलाएं भी नशे में लिप्त होती जा रही है। जो कि हमारे देश व प्रदेश सहित समाज व परिवार के लिए चिंताजनक है। नशे के दुष्परिणामो से बच्चों, किशोर और युवाओं को अवगत करवाये व नशे से बचाये। थाना प्रभारी ने उपस्थित छात्राओं से अपील की है कि आप अपने माता पिता व परिजन तक नशे से दूर रहने हेतु जन जागरूकता फैलाने में अपना अहम किरदार निभाए। नशे की लत के दुष्परिणामो को लेकर टीवी स्क्रीन पर एक शार्ट वीडियो भी दिखाया गया। सभी को नशे से मुक्ति हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। स्कूली छात्राओं ने मध्य प्रदेश सरकार व प्रशासन के इस अभियान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक महेश गिरोटिया, प्रधान आरक्षक चितरंजन पांडे, आ सूचना संकलन लोकेश मालवीय व महिला आरक्षक कविता पाटीदार सहित प्राचार्य ललित मालवीय, प्रभारी प्राचार्य दिनेश राठौर मौजूद थे। साथ ही नगर रक्षा समिति के दिनेश बैरागी सहित अन्य नगर रक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा शिक्षक पप्पू जोशी द्वारा किया गया।

Related Post