सरवानिया महाराज।भारत में एक स्वैच्छिक संगठन है जो गायों की रक्षा और संरक्षण के लिए काम करता है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व को बनाए रखना है। यह संगठन गौशालाओं (गौशालाओं) के निर्माण और संचालन में भी सहायता करता है। कृष्णपाल सिंह पंवार प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के बारे में बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा दल का मुख्य उद्देश्य गायों की रक्षा करना और उनकी देखभाल करना है। यह संगठन गायों को कत्लखानों से बचाने और उन्हें गौशालाओं में आश्रय देने के लिए काम करता है ! आज राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह पंवार के आदेशानुसार एवं राष्ट्रीय गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष श्री सचिन नागदा, उपाध्यक्ष श्री लोकेश नागदा की पूरी टीम समस्त कार्यकारणी द्वारा श्री सुनील माली (नट्टू) को राष्ट्रीय गौ रक्षा दल सरवानिया महाराज का नगर अध्यक्ष, व हर्षित दमामी को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया नगर अध्यक्ष श्री माली ने गाय हमारी माता है, उसमें साक्षात् देवत्व का वास है। गौमाता न केवल हमारी संस्कृति की आत्मा हैं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण का आधार भी हैं। गौ सेवा करना केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह हमारे संस्कार, आस्था और आत्मचेतना का प्रतीक है और गौ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहुगा और नगर में घूम रही गो वंश के जो भी मालिक है आप अपनी गो माता को इस प्रकार खुलें में ना छोड़े अगर आप ऐसे नहीं करते है तो नगर परिषद के माध्यम से आपके ऊपर चलाना कार्यवाही करवाई जाएगी !