Latest News

छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मराठी में दी बधाई

Neemuch headlines July 12, 2025, 5:39 pm Technology

नई दिल्ली। छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह भारत और विशेष रूप से महाराष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। इसकी घोषणा होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मराठी भाषा में ट्वीट करते हुए प्रसन्नता जताई है और कहा कि इससे समृद्ध मराठा इतिहास के बारे में विश्वभर में प्रसार होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मराठी में लिखा है कि ‘इस सम्मान से हर भारतीय प्रसन्न है। इन ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ में 12 भव्य किले शामिल हैं, जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु में है। जब हम गौरवशाली मराठा साम्राज्य की बात करते हैं, तो हम इसे सुशासन, सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक कल्याण पर ज़ोर से जोड़ते हैं। ये महान शासक किसी भी अन्याय के आगे न झुकने के अपने दृष्टिकोण से हमें प्रेरित करते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इन किलों का दौरा करें और मराठा साम्राज्य के समृद्ध इतिहास के बारे में जानें।’ महाराज शिवाजी के किलों को मिला यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान पेरिस में आयोजित यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र में ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया’ के तहत भारत के बारह किलों को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी गई। यह भारत की 44वीं संपत्ति है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची का हिस्सा बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “यह सम्मान हर भारतीय को गर्व से भर देता है। ये किले न सिर्फ मराठा साम्राज्य की सैन्य शक्ति के प्रतीक हैं बल्कि सुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक न्याय का प्रतीक भी हैं।’

Related Post