सिंगोली। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नव गठित रतलाम संभाग की संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार संभागीय अध्यक्ष डाक्टर प्रितीपाल सिंह राणा ने करते हुए अपनी नवीन कार्यकारिणी में नीमच जिले को पुरा स्थान दिया। संभागीय कार्यकारिणी में नीमच जिले से साथी सुरेश कुमावत उपाध्यक्ष साथी विमल जैन कोषाध्यक्ष साथी कैलाश फरक्या सचिव साथी संजय शर्मा सहसचिव एवं साथी मुकेश माहेश्वरी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए हैं। संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा से जिले के पत्रकार साथियों में हर्ष की लहर है। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी, जिला महासचिव अविनाश जाजपुरा ने सभी नव नियुक्त संभागीय पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।