आण आश्रम पर मनेगी भव्यता से गुरु पूर्णिमा, समाधि, गादी व धुणी पूजन के साथ भजन संध्या व भंडारा

गोपालदास बैरागी July 7, 2025, 8:15 pm Technology

 कुकड़ेश्वर। हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में एक अत्यंत पावन पर्व माना गया है। कुकड़ेश्वर क्षेत्र में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिवस बामनिया माता जी मे गुरु पूर्णिमा भव्यता से मनाई जाएगी। वंही दिनांक 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिवसीय संगीतमय नानीबाई का मायरा की कथा का प्रसारण होगा। वंही कुकड़ेश्वर नगर से उतर दिशा की ओर स्थित श्री श्री 1008 देवनाथ जी महाराज (जीवित समाधी) यानी आण आश्रम पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व को भव्यता पूर्वक मनाया जा रहा है। दिनांक 10 जुलाई को सुबह 7 बजे गुरुदेव की समाधी पर अभिषेक, सुबह 10 बजे समाधी पूजन, गादी पूजन व धुणी पूजन होगा। दिन में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किये जायेंगे। सांय 5 बजे श्री श्री 1008 देवनाथ जी महाराज की महाआरती की जाएगी। सांय 7 बजे बालयोगी संत श्री 108 राजनाथ जी महाराज के चरण पूजन व आरती के साथ ही भव्य भजन संध्या डीजे किंग अरविंद बैरागी व अन्य कलाकारों द्वारा आयोजित होगी। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आण आश्रम पर सांय 4 बजे से प्रभु इच्छा तक भोजन भंडारा रहेगा। सभी भक्त आण आश्रम पर उपस्थित रहकर, धर्मलाभ ले।

Related Post