श्री सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुनील बने अध्यक्ष, शुभम सचिव नियुक्त

गोपालदास बैरागी July 6, 2025, 4:13 pm Technology

कुकडेश्वर। श्री सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज नवयुवक मंडल कुकड़ेश्वर की आवश्यक बैठक तंबोली समाज धर्मशाला परिसर पर आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी बनाने पर विचार विमर्श कर नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया। सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज नवयुवक मंडल कुकड़ेश्वर की नवीन कार्यकारिणी में सर्वानुमति से सुनील मोदी वसनारिया को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर राहुल टोडावाल व कोषाध्यक्ष पद पर शुभम धामनिया, सचिव शुभम भानपिया, सहसचिव उज्जवल मोदी, मीडिया प्रभारी पद पर गजेंद्र मोदी, व हर्षित धामनिया को मनोनीत किया गया।

बैठक में नवयुवक मंडल के युवा साथियों द्वारा पूर्व में रहे नवयुवज मंडल के पदाधिकारीयो का अभिवादन किया गया व उपस्थित समाजजन द्वारा नवीन पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज सेवा हेतु संकल्पित रहकर कार्य करने की सम्भावनाये जताई है।

Related Post