ठंडे हाथ और गर्म पैर, तो नजरअंदाज न करें ये संकेत, वरना हो सकता है नुकसान।

Neemuch headlines July 6, 2025, 4:03 pm Technology

हर मौसम में बॉडी का टेंपरेचर अलग-अलग रहता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों के हाथ और पैर दोनों काफी ज्यादा ठंडे होते हैं, तो कुछ लोगों के काफी ज्यादा गर्म होते हैं।

वहीं, ठंड के मौसम में कुछ लोगों के हाथ-पैर बहुत ज्यादा ठंडे होते हैं, तो कुछ लोगों के हाथ-पैर गर्म तासीर वाले होते हैं। कंबल में लिपटे रहने के बाद भी कई लोगों के हाथ ठंडे होते हैं। सुबह, शाम या रात, हर समय हाथ ठंडे तो पैरों में गर्माहट महसूस होती है।

लोग इसे बहुत ही आम बात समझ कर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन इस पर ध्यान ना दिया जाए तो यह गंभीर बीमारी बन सकती है। रात में करवट बदलने के बावजूद यदि हाथ और पैर गर्म ना हों, तो वे आराम से सो नहीं पाते। यदि आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको फौरन सचेत हो जाना चाहिए। न करें नजरअंदाज कभी-कभी इन लक्षणों को दिखाकर हमारा शरीर हमें कुछ संकेत दे रहा होता है। यदि हाथ ठंडा और पैर के पंजे में लगातार गर्माहट महसूस हो रही है, तो इसके पीछे कुछ बड़ा कारण हो सकता है। समय रहते अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए, तो भविष्य में आपको खतरा हो सकता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में टेंपरेचर अनस्टेबल होना किसी छिपी हुई समस्या की ओर इशारा करता है।

बॉडी में विटामिन B12, आयरन या फिर मैग्नीशियम की कमी होती है, तो हाथ ठंडा और पैर में गर्माहट महसूस होती है। इसकी कमी से नस और ब्लड वेसल्स पर गहरा असर पड़ता है, जिस कारण हाथ-पैरों की ठंडक, झुनझुनी या जलन के रूप में दिख सकती है। डाइटिंग करने वाले लोगों को यह समस्या हो रही है, तो उन्हें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि शरीर में सही ढंग से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है, तब हाथों में गर्माहट नहीं पहुंच पाती और वे ठंडे रह जाते हैं, जबकि पैरों में गर्माहट बनी रहती है। इसके अलावा, चिकित्सकों के अनुसार कई ऐसी बीमारियां भी होती हैं, जिनमें हाथों की नसें सिकुड़ जाती हैं। वहीं, पैरों में गर्माहट के पीछे सूजन या नसों की जलन हो सकती है, जो ब्लड फ्लो ज्यादा होने का संकेत देती है। यदि आप लगातार स्ट्रेस में हैं, तो बॉडी में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान हाथों की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे वे ठंडे हो जाते हैं। इसके अलावा, कई बार अचानक ही बेचैनी होने पर हाथ गर्म हो जाते हैं। यदि आपको लंबे समय से यह दिक्कत हो रही है, तो आपको फौरन डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। साथ ही योग, प्राणायाम आदि स्ट्रेस फ्री होने के तरीके को अपनाना चाहिए, ताकि आपको इस समस्या से राहत मिल सके। इसके अलावा, हार्मोनल इंबैलेंस के कारण भी कई बार हाथ ठंडे और पैर गर्म हो जाते हैं। महिलाओं में मेनोपॉज या उसके आसपास के समय में पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी गलत होगा।

Related Post