Latest News

घर की छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की हालत गंभीर, चिकित्सालय में भर्ती

Neemuch headlines July 5, 2025, 9:18 am Technology

नीमच। कैंट थाना क्षेत्र के गांव भरभड़िया में सांप के काटने से दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। 15 वर्षीय निकिता और 9 वर्षीय भावेश छत पर बने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे निकिता की नींद खुली। उसने कमरे में सांप देखा।

इसी दौरान सांप ने दोनों भाई-बहन को काट लिया। निकिता ने तुरंत अपने माता-पिता को जगाया। परिजन रात में ही निकिता को जिला अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे भाई भावेश की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे। निकिता का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

भावेश को एनआरसी वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों बच्चे कमलेश बावरी के हैं और भरभड़िया के रहने वाले हैं। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।

Related Post