Latest News

फर्जी मुकदमों के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, पिपलिया मंडी से पैदल निकले कार्यकर्ता, हजारो लोग मंदसौर एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव

निखिल सोनी July 5, 2025, 8:58 am Technology

पिपलिया मंडी। करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता आज सुबह पिपलिया मंडी से मंदसौर पैदल रवाना हुए। यह प्रदर्शन जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

करणी सेना दोपहर 12 बजे मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव करेगी। इस आंदोलन की जानकारी करणी सेना पिपलिया मंडी के नगर अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह सोनगरा ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जीवन सिंह शेरपुर पर राजनीतिक दबाव में आकर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जो कि न्याय के खिलाफ है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निष्कलंक लोगों को राहत दी जाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो करणी सेना आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रमुख बातें :-

1.जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में करणी सेना का विरोध प्रदर्शन।

2.पिपलिया मंडी से मंदसौर एसपी कार्यालय तक पैदल मार्च।

3.दोपहर 12 बजे होगा एसपी कार्यालय का घेराव।

4.निष्पक्ष जांच और फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग।

Related Post