जीरन पुलिस ने 660 किलो डोडाचूरा के साथ किये हिमाचल ओर हरियाणा के तस्कर गिरफ्तार

दुर्गाशंकर लाला भट्ट June 28, 2025, 7:46 am Technology

जीरन। पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा दो दिन में दो अलग अलग कार्यवाही में 660 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय दो ट्रक जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व मे वाहन चैकिंग के दोरान दिनांक 26.06.2025 पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ ट्रक क्रमाक एचपी 12 एन 9284 से 04 प्लास्टीक के क‌ट्टो में 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 22 लाख रूपये जप्त कि गई।

इसी प्रकार दिनांक 27.06.2025 पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ ट्रक क्रमाक एचआर 65 4977 से 28 प्लास्टीक के क‌ट्टो में 560 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 58 लाख 60 हजार रूपये जप्त कर कुल 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण जप्त डोडाचुरा कहाँ से लाया है इस सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है। नाम आरोपी :- 01. करण कुमार पिता गुरपाल सिंह चौधरी उम्र 28 साल निवासी ग्राम लल्हारी थाना हरोली जिला उना हिमाचल प्रदेश गिरफ्तारी दिनांक 26.06.2025 02. साहील पिता गुरपालसिह चौधरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम लल्हारी थाना हरोली जिला उना हिमाचल प्रदेश गिरफ्तारी दिनांक 26.06.2025 03. गुरजीत सिंग पिता बलकार सिंग सिख उम्र 60 साल निवासी बाबापीट चीखा थाना गुला जिला कैथल हरियाणा गिरफ्तारी दिनांक 27.06.2025 04. साहब सिंग पिता करनाल सिंग सिख उम्र 60 साल निवासी कन्नोर थाना कन्नोर जिला पटीयाला पंजाब गिरफ्तारी दिनांक 27.06.2025 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Post