हरवार। जीरन सकल जैन समाज द्वारा इस वर्ष भव्य चातुर्मास का आयोजन होने जा रहा है जिसमें साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्रीजी महाराज साहब, प्रिय वर्षा श्रीजी महाराज साहब, साध्वी वर्या मोक्ष वर्षा श्रीजी महाराज साहब ठाणा तीन की पावन निश्रा में भव्यती भव्य चातुर्मास 2025 का आयोजन होने जा रहा है। आज दिनांक 27 जून 2025 को रठाजना राजस्थान से उग्र विहार कर साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्रीजी साध्वी जी महाराज साहब प्रातः हरवार पहुंच कर उपाश्रय में विराजमान है। उल्लेखनीय है कि साध्वी वर्या विपुल प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा तीन की पवन निश्रा में जीरन नगर में 7 जुलाई 2025 को भव्य मंगल प्रवेश होगा। जैन श्री संघ जीरन ने चातुर्मास की भव्य तैयारियां पूर्ण करी है। जहां समस्त श्री संघ जीरन व समाज में अपार उत्साह है।