कुकड़ेश्वर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार केन्द्रीय पर्यवेक्षक व सांसद भजनलाल जाटव, पर्यवेक्षक राजनारायण सिंह, हर्षविजय गेहलोत का आगमन शनिवार को कुकड़ेश्वर नगर में हुआ। मंगल वाटिका के सांस्कृतिक भवन में कांग्रेस के उपरोक्त समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी दिनांक 21 जून 2025 को कुकडेश्वर में सुबह 11 बजे मंगल वाटीका, मनासा रोड पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित नीमच, मनासा एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश राठौर व नगर अध्यक्ष नन्दलाल मालवीय ने सभी अतिथिगण व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वागत करते हुए, कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति को व नवीन जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर बात रखी। केंद्रीय पर्यवेक्षक व सांसद भजनलाल जाटव ने कांग्रेस संगठन व राहुल गांधी के उद्देश्यों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मे रखे व स्पष्ट शब्दों में कहा है कि तेरा मेरा न करे व जो कांग्रेस का सच्चा सिपाही हो उसी के लिए जिला अध्यक्ष पद हेतु नाम रखे। उपस्थित सेंकडो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों के समक्ष एक एक जाकर अपनी तरफ से जिलाध्यक्ष पद हेतु नाम रखे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु अपनी राय रखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाइन में लगना पड़ा। नीमच जिला अध्यक्ष पद हेतु पूरे जिले भर में पर्यवेक्षकों द्वारा कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा की जा रही है। नीमच कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु मुख्य नाम मे तरुण बाहेती, चंद्रशेखर पालीवाल, सत्यनारायण पाटीदार के नाम जरीकर्ताओ द्वारा प्रबलता से लिये गए है। वंही मनीष पोरवाल आदि का नाम भी शामिल है। पर्यवेक्षकों ने बताया है कि जमीनी कार्यकर्ताओ की बात प्राथमिकता से कांग्रेस हाई कमान के समक्ष रखी जायेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मनसा व धरातलीय सत्यता को देखा जाए तो नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु सतत सक्रिय तरुण बाहेती, चंद्रशेखर पालीवाल का नाम श्रेष्ठ है। बाकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के तहत क्या परिणाम आते है। उस पल का कांग्रेसजन को इंतजार है। कार्यक्रम में रिंकू भानपिया, बलवंत खींची, लखन तुगनावत, मोंटी बना, राजेश कलवाड़िया, मुकेश जिगर, रामकिशन रावत, कुंदन खींची, अशोक गुर्जर, लोकेश वशनारिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पार्षद गण, सरपंच, जनपद सदस्य, अल्प संख्यक विभाग, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग, मंडलम, सेक्टर के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।