सिंगोली। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की अनुशंसा पर सिंगोली मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ने सिंगोली नगर भाजपा अध्यक्ष हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय घीसालाल पटवा के सुपुत्र लोकेश पटवा को नियुक्त किया है। मिली जानकारी अनुसार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ने पत्र जारी कर उपरोक्त नियुक्ति की घोषणा की। नगर के कार्यकर्ताओं को जैसे ही लोकेश पटवा के नगर भाजपा अध्यक्ष बनने की खबर लगी तो समर्थको ओर कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त हर्ष की लहर दौड़ गई ओर बधाई शुभकामनाएं देने वालो का तांता लग गया। पटवा की नियुक्ति से नगर एवं क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी क्योंकि इनका क्षेत्र में अच्छा व्यवहार ओर प्रभाव जो है।
नियुक्ति पर बोले पटवा पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसे बखूबी निभाऊंगा :-
लोकेश पटवा को नगर भाजपा अध्यक्ष बनने पर हमारे प्रतिनिधि ने पुछा कि पार्टी ने आपको जो जो जिम्मेदारी दी इस पर आपका क्या कहना इस पटवा ने कहा कि भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने मुझे नगर भाजपा अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी पुरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा और पार्टी की रिती निती को आम जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करुंगा।