जीरन। पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री कविता चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 102 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन वेन्यु कार कों जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
जानकारी अनुसार दिनांक 14.06.2025 को रात्री में पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड वाहन चैकिग के एक वेन्यु कार क्रमांक जीजे 18 ईए 5414 का चालक वाहन को तेजगति से नाकाबन्दी तोड कर भागा। जिसे पिछाकर पकडा गया। वेन्यु कार क्रमांक जीजे 18 ईए 5414 से 06 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 102 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 17 लाख रूपये को जप्त किया गया एवं जप्तशुदा डोडाचुरा के सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है।
नाम आरोपी :-
01. सोहन लाल पिता हरिराम विश्नोई उम्र 32 साल निवासी भाटीप पमाना थाना करला जिला जालोद राज.