चीताखेड़ा। पहले जिलाध्यक्ष पद के नाम सिफारिश के आधार पर ऊपर से पैराशूट से आते थे पर अब नहीं चलेगा। हमें चाहिए तानाशाही हिटलर शाही भाजपा सरकार, प्रशासन और पुलिस से लडने वाला फाइटर लड़ाकू विमान। भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिम भाइयों को लडवाती है इसके अलावा भाजपा के पास कुछ नहीं है पर अब नहीं चलेगा हिंदू मुस्लिम ।
उक्त बातें पर्यवेक्षक धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व मध्य प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान का विशेष मिशन पार्टी संगठन को हर स्तर पर सुदृढ़ करना अभियान के तहत सोमवार को जीरन में स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का विशेष मिशन है। इस अभियान के तहत संगठन की खामियों को पहचान कर उन्हें दूर किया जाना है इसी उद्देश्य को लेकर यह अभियान एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है। पूर्व विधायक राजनारायण ने कहा भाजपा ने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना दिया है। हम भाजपा से नहीं महिलाओं के साढ़े बारह सौ रुपए सिस्टम से चुनाव हारे हैं। हमारे राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से चुनाव लड़ती रही है लेकिन संगठनात्मक कमजोरियों के कारण कई बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। इन खामियों को पहचान कर दूर किया जाएगा। इसके सफल परिणामों के आधार पर इसे पूरे देश में विस्तारपूर्वक किया जाएगा।
कहा कि अब टिकट वितरण में पारदर्शिता लाई जाएगी। कार्यकर्ता या नेता जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं वह 18 तारीख तक बंद लिफाफे में अपना नाम हाई कमान को भेजें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि हमारे राहुल गांधी पप्पू नहीं भाजपा के बाप है। चार हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करके हर गरीब को गले लगाया उनकी पीडा को जाना। पूर्व विधायक डॉ संपत स्वरुप जाजू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहुल गांधी के बताए अनुशासन में चलेंगे और राहुल गांधी के सपनों को साकार करेंगे। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा लोकसभा व विधानसभा चुनाव चुनाव हम हम जरूर हार जाते हैं लेकिन कांग्रेस कमजोर नहीं है प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने कहा कि राहुल गांधी बहुत मेहनत कर रहे हैं हमें उनकी मेहनत का हिस्सा बनना है। उन्होंने आगे कहा संगठन की मजबूती के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि आजादी के समय में भी कांग्रेस अंग्रेजो से लड़कर देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस है। हम राहुल गांधी के सपनों को साकार करेंगे। उनके बनाए गए गाइड लाइन में चलेंगे। आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी में पहला पदाधिकारी विनोद दक के रूप में देखने को मिला की विगत 10 सालों से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर आसीन हूं मैं अब यह पद छोड़ना चाहता हूं। किसी भी अन्य कार्यकर्ता को इस पद पर जवाबदारी दे। उपस्थित नेताओं ने कहा कि विनोद दक एक पहला व्यक्ति हैं जो पद को छोडने की बात हैज की है लोग राजनिति में एक बार पद पर चिपक जाए तो फिर छोड़ने को तैयार नहीं होते हैं। विगत दिनों पूर्व भीमपुरा में नारकोटिक्स विभाग ने एक किसान के घर में घुस कर किसान को डोडा चूरा तस्करी में पकड़कर ले गई उस दौरान राजेन्द्र सिंह तोमर ने किसान को छूडाने के लिए सामना किया था जिस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने तोमर का सम्मान करवाया।
कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से वन टू वन बंद कमरे में चर्चा कर जिलाध्यक्ष पद हेतु चर्चा की। पूर्व विधायक राजनारायण, पर्यवेक्षक धौलपुर सांसद भजन लाल जाटव, पूर्व विधायक राजनारायण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ संपत स्वरुप जाजू, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, ब्रजेश मित्त मित्तल, नाथूसिंह राठौर, नारायण दास बाहेती, संजीव पगारिया, महेश वीरवार मचासीन थे। मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत, गुलाबचंद जाट, ओम जाट, मंडी पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, पर्वत सिंह जाट, सेक्टर अध्यक्ष विनोद पाटीदार, घनश्याम जाट, पुष्पेंद्र सिंह, यशवंत सगवारिया, युगल किशोर टेलर , पवन शर्मा, मनसुख भूत, चांदमल मीणा, सुनील सोलंकी चीताखेड़ा, प्यार चंद अहिरवार परासली, ओमप्रकाश पाटीदार नयाखेड़ा, मुकेश मेडीवाला , मांगीलाल नेता, सफाकत भाई बोहरा, अली अजगर बोहरा कांग्रेस के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन ने किया तथा अंत में राकेश मेरावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।