नीमच ।गर्मी में नियमित ठंडा जल पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ व्यक्ति को निरंतर सादा पानी पीना चाहिए। संसार में जल सेवा को सर्वोच्च पीड़ित मानवता की सेवा बताई गई है। रक्तदान, नेत्रदान, देहदान के बाद अब जल दान के क्षेत्र में भी नीमच पूरे देश में नंबर 1 स्थान की और अग्रसर हो रहा है। भीषण गर्मी में ठंडे जल की सेवा अमृत गंगा के समान होती है। यह बात जैन सोशल ग्रुप नीमच मेन के अध्यक्ष कमल गांग ने कहीं। वे ग्रुप द्वारा 4 वाटर कूलर के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा होती है। जल सेवा प्राचीन काल से चली आ रही है प्राचीन काल में राजा महाराजा भी बावड़ी पशुओं की खैर आदि का निर्माण करवाते थे। आधुनिक युग में कूलर ही जल सेवा का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर अवसर पर साधु मार्गी जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी ने कहा कि यह जल सेवा मंदिर का लोकार्पण जल सेवा के क्षेत्र में अनूठी सौगात साबित होगा। धार्मिक सामाजिक गतिविधियों के कारण गांग परिवार का अपना एक अलग स्थान समाज में बन रहा है जो नीमच जिले में ही नहीं है बल्कि पूरे देश में अन्य समाज के लोगों को भी जल सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। व्यक्ति को अपने धन का सदुपयोग करना हो तो जल सेवा सशक्त माध्यम होती है। इससे समाज के सभी वर्गों को सेवा का लाभ मिलता है। जल सेवा में किए गए दान का पुण्य कभी निष्फल नहीं जाता है इसका फल अवश्य मिलता है। इस अवसर पर ग्रुप पदाधिकारीयों द्वारा कूलर प्रदान करने वाले गांग परिवार के सदस्यों का शाल श्रीफल मोती की माला से सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापारी संघ जावद के अध्यक्ष जिनेंद्र बाड़ोलिया, मनीष, त्रिलोक जैन, गोपाल राठौर विमल मोगरा, दिनेश लालका, व सुभाष बाफना नन्ही बालिका सुश्री प्राप्ति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मंडी कर्मचारी, अधिकारी, व्यापारी एवं किसान बंधु उपस्थित थे। भीषण गर्मी में राहत के लिए पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में अमृत जल सेवा अभियान के अंतर्गत जैन सोशल ग्रुप नीमच मेन द्वारा 8 जून रविवार को 4 वाटर कूलर जल मंदिर का लोकार्पण वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। जैन सोशल ग्रुप नीमच मेन के अध्यक्ष कोमल गांग, सचिव ललित बडोला, कोषाध्यक्ष पारसमल कांठेड ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप में नीमच के तत्वाधान में स्वर्गीय रतनलाल जी, स्व. श्रीमती चांद बाई, स्व. सागरमल जी की स्मृति में शकुंतला द्वारा स्व. शौकीन लाल की स्मृति में श्रीमती शशि कला द्वारा, स्व. केतन कुमार की स्मृति में श्रीमती मेघा गांग परिवार द्वारा 8 जून रविवार को सुबह 9 बजे एक वाटर कूलर शासकीय जिला चिकित्सालय नीमच के ट्रामा सेंटर पर, दो वाटर कूलर, नई कृषि उपज मंडी चंगेरा तथा तत्पश्चात एक अन्य वाटर कूलर जावद कृषि उपज मंडी में शुभारंभ कर लोकार्पण किया गया।