आम रस की सामग्रीः
2-3 बड़े यानी लगभग 500-700 ग्राम गूदा निकले इतने पके हुए
मीठे बादाम, अल्फांसो या केसर आम लें। आम के चुनाव पर विशेष ध्यान दें।
चीनी 2-4 बड़े चम्मच, आम की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा करें।
1 से 2 कप ठंडा दूध अपने स्वादानुसार तथा जितना गाढ़ा रख रखना चाहते हैं उसके हिसाब से,
1/2 चम्मच इलायची पाउडर खुशबू के लिए।
गर्म दूध / पानी में भिगोकर रखे हुए 4-5 केसर के धागे।
1/4 चम्मच सोंठ / सूखी अदरक का पाउडर।
आम रस बनाने की पूर्ण विधिः-
1. आमों को धोएं और ठंडा करें: सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धो लें। फिर उन्हें कम से कम 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वे अच्छी तरह ठंडे हो जाएं।
2. आम का गूदा कैसे निकालें: आमों का छिलका उतार लें। चाकू से आम के गूदे को गुठली से अलग कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. मिश्रण तैयार करें: एक ब्लेंडर जार में आम का गूदा, चीनी, इलायची पाउडर, और सोंठ डालें।
4. ब्लेंड करें: ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर इसे अच्छी तरह से तब तक पीसें जब तक कि यह बिल्कुल चिकना और गाढ़ा न हो जाए। बीच-बीच में ब्लेंडर को रोककर साइड्स को स्क्रैप कर सकते हैं।
5. गाढ़ापन देखें: यदि आपको आम रस बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला करें।
6. केसर मिलाएं: यदि आप केसर का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे पहले से 1-2 चम्मच गर्म दूध या पानी में भिगोकर रखें और ब्लेंड करने के बाद या सर्व करते समय आम रस में मिला दें।
7. ठंडा करें और परोसेंः तैयार आम रस को एक बर्तन में निकाल लें। इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में और ठंडा होने के लिए रख दें। परोसते समय, ऊपर से कटे हुए आम के टुकड़े, सूखे मेवे (जैसे पिस्ता, बादाम, काजू आदि) कटे हुए से सजा सकते हैं।
8. ठंडा-ठंडा आमरसः अब इसे गरमा-गरम पूरियों या पराठे के साथ ठंडा-ठंडा परोसें।