सिंगोली। अखिल भारतीय गुर्जरगौड ब्राह्मण महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुक्रवार को घोषित की गई जिसमें सिंगोली से श्रीमती कृष्णा देवी हरीश शर्मा को राष्ट्रीय उप सचिव नियुक्त किया गया श्रीमती शर्मा पूर्व में महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी है आपकी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति माया जी त्रिवेदी ने राष्ट्रीय उप सचिव नियुक्त किया गया है श्री मति शर्मा ने महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया राजेश जी त्रिवेदी,महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जी जोशी का आभार व्यक्त किया है श्रीमती शर्मा की नियुक्ति पर सिंगोली समाज हर्ष की लहर है साथ ही श्री मति शर्मा को इष्ट जनो समाज जनों द्वारा बधाइयां शुभकामनाएं दी जा रही है।