सरवानिया महाराज। नगर में आवारा कुते का आतंक, पिछले दस दिनों में कई लोगो को किया घायल। शहर की गलियों में आवारा कुत्ते लोगों को काटने के लिए दौड़ते हैं और कई बार दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं। आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगो मे भी इनको लेकर दहशत बनी हुई है। आज भी जावी चोराय स्थित एक 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने पकड़ लिया व बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे तत्काल अस्पताल लेजाना पड़ा। अब नगर परिषद को इन आवारा कुतो को पकड़कर कहि छुड़वाना चाहिए नही तो ऐसी घटनाएं ओर ज्यादा बढ़ती जायेगी।