मनासा। महेश नवमी पर्व को माहेश्वरी समाज द्वारा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा हे। इसी तारतम्य में मनासा में सुबह में माहेश्वरी बंधुओं द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने 400 से अधिक वाहनों के साथ निकलकर सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया एवं जय महेश के नारे लगाए रैली में माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी नवयुवक मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी कपल्स एवं संगिनी ग्रुप के सदस्यों ने सफेद कुर्ता पजामा एवं महिलाओं ने केसरिया परिधान पहन रखे थे। वाहन रैली का नगर में अनेकों जगह स्वागत बैनर एवं पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।