जीरन। किलेश्वर महादेव की पावन धरा पर श्री राम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा मर्मज्ञ प्रवक्ता अयोध्या से आई साध्वी दीदी लक्ष्मी प्रिया जी पांडे ने श्री राम कथा में श्री राम जी की बाल लीला, अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि राम जी ने मुनि विश्वामित्र के कहते ही एक ही बाण से ताड़का को तार दिया इस पर विश्वामित्र जी ने श्री राम और लक्ष्मण जी को बला अतिबला विद्या प्रदान की। मनुष्य जीवन की दिव्यता किसी भी वस्तुओं से नहीं संस्कार और विचारों से आती है।
परमात्मा ने मनुष्य जनम हीरा दिया है भजन में नहीं लगाएं तो मनुष्य जीवन व्यर्थ है। आनंद ही ब्रह्म है ,सत्संग की सरिता में स्नान करने से परमात्मा के पथ पर पहुंचने का मार्ग सुगम हो जाता है। उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे अयोध्या ने मुखारविंद से श्री राम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा का रसास्वादन करवाते हुए कही। कहा कि ज्ञान के अभिमान में व्यक्ति को कभी भी भगवान की भक्ति प्राप्त नहीं होती है कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, विशाल पंडाल भी छोटा पड़ गया व्यास पीठ पर पोथी पूजन के बाद जैसे ही वातावरण शांत हुआ तो सीताराम राम- राम, सीताराम राम- राम नाम स्मरण का नाद पूरे पंडाल में गूंज उठा, व्यास पीठ पर विराजमान साध्वी पांडे के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं का सैलाब भी उसी नाद में रम गए और फिर शुरू हुआ शहरी, ग्रामीण और श्रमिक क्षेत्र की आमजनता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भक्ति सरिता का प्रवाह। राजा दशरथ,केकैई, सुमित्रा, कौशल्या, विश्वामित्र, श्री राम,भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न, गुरुकुल में शिक्षा और संस्कार , ताड़का वध, अहिल्या उद्धार प्रसंगों पर संक्षिप्त विवरण सुनाया श्री राम ज्ञान गंगा का रसास्वादन के बीच-बीच में कथा मर्मज्ञ साध्वी दीदी लक्ष्मी प्रिया जी पांडे ने.... रामा प्रकट भय रघुवर भैय्या परम् सुख......., महल बाहर बजे ढोल, झांझर भीतर बधाई स्वर.....,राजा जी गहनवा देदो रानी जी गहनवा देदो......., मनुष्य जनम तुझे हीरा दिया है......., तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना......... आदि मधुर भजनों की प्रस्तुति पर पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालु पूरे मनोभाव से अभिभूत होकर झूम- झूम कर नाचने को मजबूर हो रहे हैं श्री श्याम मित्र मंडल जीरन द्वारा सामुदायिक भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा का आयोजन आयोजित करवाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कथा प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से श्री राम कथा ज्ञान प्रवाह किया जा रहा है।
क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ ले।