नीमच़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव 29 मई को जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति ने मनाया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने महाराणा प्रताप अमर रहे का जय घोष भी किया। शहर के उप नगर नीमच सिटी के प्रताप चौक स्थित वीर शिरोमणि महाराणा के प्रतिमा स्थल पर 29 मई की सुबह 10 बजे संस्था कृति के पदाधिकारी व सदस्य पहुंचे और उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मोत्सव पर उन्हें याद किया।
महाराणा प्रताप अमर रहे के जय घोष के साथ उनकी वीरता और राष्ट्र हित के कार्यों को याद किया। इस दौरान संस्था कृति के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र जायसवाल, सचिव कमलेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सह सचिव योगेश पाटीदार, प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्णा शर्मा, प्रकाश भट्ट, किशोर जेवरिया, रघुनंदन पाराशर, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, इंजीनियर बाबूलाल गौड़, मुकेश कासलीवाल, सत्येंद्र सिंह राठौड़, सत्येंद्र सक्सेना, डॉ जीवन कौशिक, महेंद्र त्रिवेदी, घनश्याम सिंह अंब, प्रवीण शर्मा, शरद पाटीदार, गणेश खंडेलवाल, सतीश भटनागर, आशा सांभर सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।