Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मल्हारगढ़ दौरा: घायल ब्लॉक अध्यक्ष से की मुलाकात, कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर बोला हमला।

निखिल सोनी May 29, 2025, 3:41 pm Technology

मल्हारगढ़। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बुधवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में डिप्टी सीएम का पुतला दहन के दौरान घायल हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ के निवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

दिग्विजय सिंह ने ईश्वरलाल धाकड़ की कुशलता पूछते हुए उन्हें संगठन की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और भाजपा सरकार अब विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

Related Post