पिपलियामंडी। नगर के पिपलियापंथ रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णाेद्धार के साथ मंदिर का नव निर्माण उधव ओम शिवालय उपरांत अब शिव परिवार की नवनिर्मित प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन गीदवानी व जजवानी परिवार द्वारा किया गया।
अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.44 बजे यह पुण्य कार्य सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर पंडित शंभुदयल शर्मा व अजय शर्मा द्वारा जजवानी परिवार के नरेश जजवानी /सन्नी जजवानी व प्रेम जजवानी द्वारा मंडप पूजन के साथ शिव परिवार का पंचतत्व स्नान के साथ पूजा पाठ संपन्न हुई। यह आयोजन में गीदवानी परिवार से कंचन गीदवानी, राजु गीदवानी, लखु भाई गीदवानी, अमरलाल गीदवानी, विशाल गीदवानी एवं जजवानी परिवार से काउ जजवानी, अर्जुनदास जजवानी, राजु जजवानी, विजय जजवानी, अजय जजवानी, बलदेव जजवानी, सुभाष जजवानी, सुरेश जजवानी, नरेश जजवानी (गोई), सन्नी जजवानी, भरत जजवानी, कुमार जजवानी, नीरज जजवानी (लालु), पंकज जजवानी, युवराज जजवानी, सीवी जजवानी, प्रेम जजवानी द्वारा अपने पूज्य पूर्वजों की स्मृति में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पिपलियामंडी सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। शिव परिवार की मूर्तियों की प्रतिष्ठा के साथ धार्मिक विधि-विधान, पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ।