रतनगढ़ में गुंजाली नदी के अंदर नहाते हुए एक व्यक्ति के ऊपर विशालकाय मगर ने किया हमला,पैर को जबड़े में पकड़कर अंदर खींचने का किया प्रयास

निर्मल मूंदड़ा। May 23, 2025, 8:34 pm Technology

बड़ी मुश्किल से साथियों ने पत्थर फेंक कर युवक को मगर के चंगुल से छुड़ाया।

रतनगढ़। में आज शाम 5 बजे के लगभग गुंजली नदी में नहा रहे एक आदिवासी युवक के ऊपर विशालकाय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस दौरान मगर ने युवक के पैरों को अपने जबड़े में बुरी तरह से जकड़ लिया। जिससे युवक के पैरों में जोरदार खून बहने लगा।बड़ी मुश्किल से साथियों सहित अन्य लोगों के द्वारा पत्थर फेंक कर मगर के चंगुल से युवक को छुड़ाया गया। विस्तार जानकारी के अनुसार आज मजदूरी कर गौबर खाद भरने रतनगढ़ आए रमेश पिता कालू भील निवासी बाजना तहसील सैलाना जिला रतलाम खाद भरने के बाद अपने साथियों के साथ रतनगढ़ स्थित गुंजाली नदी में नहाने के लिए रुका। नहाते वक्त अचानक विशाल काय मगर ने इसके ऊपर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

जिसे साथियों ने बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां पदस्थ चिकित्सक डॉक्टर मोहन मुजाल्दे के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार कर नीमच के लिए रेफर किया गया। युवक के साथी कमल पिता गौतम पुनिया भील निवासी बाजना तहसील सैलाना जिला रतलाम के द्वारा बताया गया कि हम लोग मजदूरी करने के लिए यहां आए हुए है।एवं ग्राम बौरदिया मे सड़क किनारे डेरा डालकर रह रहे हैं।आज हम मजदूरी करने के बाद नहाने के लिए रतनगढ़ नदी पर गए थे। कि अचानक एक मगर ने हमारे ऊपर हमला कर दिया बड़ी मुश्किल से तीन चार व्यक्तियों ने मिलकर उसके ऊपर पत्थर फेके तब जाकर उससे छुटकारा मिल पाया।

Related Post