Latest News

पिपलिया मंडी नगर अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया ने सांसद सुधीर गुप्ता को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

निखिल सोनी May 19, 2025, 1:52 pm Technology

पिपलिया मंडी। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया ने मंदसौर-जावरा-नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर श्रीमती देवरिया ने कहा कि गुप्ता जनसेवा, विकास और समर्पण का प्रतीक हैं।

उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने ईश्वर से गुप्ता की उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। नगर में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा भी सांसद सुधीर गुप्ता के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं और उनके नेतृत्व की सराहना की गई।

Related Post