पिपलिया मंडी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

निखिल सोनी May 18, 2025, 5:55 pm Technology

पिपलिया मंडी। नगर में रविवार शाम एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की अनोखी झलक देखने को मिली। यह यात्रा टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा तक निकाली गई। यात्रा में नगर के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान नगरवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़े और देशभक्ति के गीतों व नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' जैसे जयघोषों ने देशप्रेम की भावना को प्रकट किया। यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भारत माता और वीर सैनिकों की वेशभूषा धारण कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

यात्रा में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कर उन्हें श्रद्धा और कृतज्ञता अर्पित की गई। आयोजन ने नगरवासियों में देश के प्रति प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना को और प्रगाढ़ किया।

Related Post