मनासा। सेना के वीर जवानों के शौर्य के सम्मान में भाजपा द्वारा पूरे देश में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जा रही हैं उसी संदर्भ में मनासा में भी विधायक माधव मारु के नेतृत्व में भारी जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिसमें भारी संख्या में नागरिकों एवं नौजवानों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा रामपुरा नाका से बड़ा बाजार होते हुए विजय स्तंभ होकर कारगिल चौराहे पर पहुंच कर सभा में संपन्न हुई।
जिसको विधायक माधव मारु ने संबोधित किया। रैली में अजय तिवारी, विजय शर्मा, कैलाश पुरोहित, पंकज पोरवाल, दिनेश मंत्री, अश्विन सोनी, देवेंद्र ज्योतिश्र, राकेश पाटीदार मनौती, जीतू फरक्या, मुकेश डांगी, दिनेश पॉल, वीरेंद्र सोनी, विवेक समदानी, सचिन राठौर, अंजनी गेहलोद, पंकज छाबड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे।