मनासा। माहेश्वरी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महेश नवमी के पावन पर्व पर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26/05/2025 से 31/05/2025 तक किया जा रहा हैं।
नवयुवक मंडल द्वारा इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन आईपीएल ऑक्शन (नीलामी बेस्ड) की तर्ज पर किया जा रहा हैं। जिसमें निर्धारित पॉइंट में खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को अपना रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपए जमा करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए 18/05/2025 अंतिम दिनांक रहेगी। दिनांक 21/05/2025 को खिलाड़ियों का ऑक्शन रहेगा।
टीम ऑनर बनने एवं प्लेयर रजिस्ट्रेशन के लिए
आदित्य तोषनीवाल 9977125576 एवं नमन लाठी 9009946006 के नंबरों पर संपर्क कर सकते है।