Latest News

पत्रकार महेश जैन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नीमच तहसील अध्यक्ष नियुक्त, जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने की नियुक्ति

प्रदीप जैन। May 1, 2025, 5:03 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी जिला महासचिव अविनाश जाजपुरा की अनुशंसा पर सक्रिय पत्रकार महेश जैन को नीमच तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन कार्यकारी अध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी जिला महासचिव अविनाश जाजपुरा ने पत्रकार महेश जैन को बधाई शुभकामनाएं देते हुए संगठन के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। जैन के तहसील अध्यक्ष नियुक्त होने पर समर्थकों में हर्ष की लहर :- जिले में सक्रिय पत्रकारो में से एक महेश जैन को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष बनने की खबर जैसे ही समर्थको को लगी तो समर्थको में हर्ष की लहर दौड़ गई ओर जैन को बधाईयां देने वालो का तांता लग गया।

Related Post