Latest News

जिला कांग्रेस सेवादल का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्, नीमच जिले में शीघ्र आयोजित होगा सेवादल का राष्ट्रीय कार्यक्रम - गजेंद्र यादव।

Neemuch headlines April 19, 2025, 8:44 am Technology

नीमच। जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र वितरण करने हेतु शुक्रवार को दोपहर में स्थानिक गांधी भवन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारीयो को कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौपे गए। वहीं संगठन की आगामी गतिविधियां को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बताया गया कि आगामी जून माह में सेवादल का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम नीमच जिले में होने वाला है जिसकी तैयारियां संगठन द्वारा प्रारंभकर दी गई है। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर शुक्रवार को आयोजित हुए ।

जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवादल के प्रदेश सहसचिव ओम प्रकाश राव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, सेवादल महिला संगठन जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, सेवादल के जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिन्होंने जिला कांग्रेस सेवादल नीमच के जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नियुक्त हुए पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने उपस्थित पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी एवं पुरानी पार्टी है। वर्तमान में प्रदेश और देश की सत्ता में काबिज भाजपा की सरकारों द्वारा सभी नियम कानून को बलाय ताक में रखकर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। छोटे से छोटे स्तर तक भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं नेता भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। अब सेवादल के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अब मुस्तैदी से काम करना होगा। सभी अपने-अपने क्षेत्र में आम जनता की सेवा के लिए जुट जाए और जहां कहीं भी भाजपा के द्वारा कोई भी गलत कार्य किया जा रहा है। तो उसे उजागर करने के साथ उस मामले में दोषी लोगों की असलियत जनता के सामने लाने का कार्य करें। तभी हमारा संगठन मजबूत हो पाएगा। कार्यक्रम के दौरान सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया कि शीघ्र ही नीमच जिले में सेवादल का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। यह राष्ट्रीय शिविर जून माह के अंतिम सप्ताह में संभावित है, जो नीमच जिले की जावद तहसील में आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में सेवादल के संगठन मंत्री जावेद दुर्रानी, जिला उपाध्यक्ष सितारा बी, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम दमामी, नीमच ब्लॉक अध्यक्ष भोआन सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष हरिओम शिवहरे, संगठन मंत्री उषा जी, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ रावत, मीडिया प्रभारी हंसराज जी, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष खलीलुरहमान, सईदा मिर्ज़ा, जरीना बी, दिनेश पाटीदार सहित सेवादल से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दशरथ रावत ने किया वहीं आभार इलियास कुरैशी ने माना।

Related Post