पिपलिया नगर को विकास की नई सौगात, अयोध्या बस्ती की तलैया का होगा सौंदर्यीकरण

निखिल सोनी April 14, 2025, 2:50 pm Technology

पिपलिया मंडी। नगरवासियों के लिए एक और विकास कार्य की शुरुआत हुई है। नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया ने अयोध्या बस्ती स्थित तलैया के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

यह परियोजना 44 लाख रुपये की लागत से पूरी की जाएगी, जिसमें तलैया के चारों ओर सौंदर्यीकरण, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधित कार्य किए जाएंगे। इस कदम से न सिर्फ क्षेत्र का विकास होगा बल्कि स्थानीय लोगों को एक स्वच्छ और सुंदर सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होगा। इस अवसर नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रवीण सेन,अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराड़ा पार्षद संगीता संजय धनोतिया,कमल गुर्जर,वंदना कमल तिवारी, धापूबाई अशोक कोहली और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

नगरवासियों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता का आभार व्यक्त किया। यह सौंदर्यीकरण कार्य पिपलिया नगर को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post