नीमच । धनगर गायरी समाज के वरिष्ठ सदस्य, नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर को राष्ट्रीय धनगर गायरी महासभा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह चौधरी ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी की अनुशंसा पर की है। आपको बता दे की मदनलाल धनगर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में कार्यरत है और सक्रिय होकर कार्य कर रह हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शारदादेवी धनगर वर्तमान में नीमच जनपद पंचायत अध्यक्षा है। दोनों पति-पत्नी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है। इन्हीं सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी ने मदनलाल धनगर का नाम प्रदेशाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह धनगर ने स्वीकृति दे दी।
मदन धनगर शीघ्र ही प्रदेश स्तर ओर जिला स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की सूचना से ईस्ट मित्रो में हर्ष का माहौल है।