मल्हारगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में "गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान के तहत मल्हारगढ़ नगर के बूथ क्रमांक 51 पर भवानी माताजी मंदिर परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सेवा ही संगठन के संकल्प को साकार किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित और मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री आशीष विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारीगण और समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "भाजपा न केवल राजनीतिक संगठन है, बल्कि सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित एक राष्ट्रवादी विचारधारा भी है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं की सहभागिता की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया।
मंडल अध्यक्ष श्री विजयवर्गीय ने कहा कि "स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से एक जन-आंदोलन बना है, और भाजपा कार्यकर्ता इसे पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।" स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा की और भविष्य में इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया।