Latest News

9 अप्रैल को सिंगोली में सामुहिक नवकार मंत्र का जाप, सकल जैन समाज के लोग करेंगे सामुहिक नवकार मंत्र के जाप

प्रदीप जैन। April 8, 2025, 9:01 am Technology

सिंगोली। जैसा कि आप सभी को विदित है की सामाजिक संस्था जीतो के आव्हान पर पुरे विश्व में दिनांक 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। विश्व नवकार दिवस आत्मा की आध्यात्मिक यात्रा तथा विश्व मे शांति की कामना है। दिनांक 9 अप्रैल को सभी नवकार मंत्र अराधको द्वारा सामुहिक रुप में नवकार महामंत्र का जाप प्रातः 8:1 बजे से 9:36 बजे तक किए जाएंगे। नगर सिंगोली मे भी सामुहिक नवकार मंत्र के जाप का आयोजन रखा गया है। जिसमे समस्त नवकार महामंत्र के आराधक सकल जैन समाज के श्रावक, श्राविकाएं, युवक, युवतियां, बालक, बालिकाएं, सभी को प्रातःकाल 8 बजे से 9-30 बजे तक श्री वर्धमान स्थानक भवन पर आयोजित नवकार महामंत्र जाप में शामिल होकर विश्व शांति ओर विश्व कल्याण की कामना करना है।

ज्ञात रहे पुरे विश्व में नवकार दिवस का पालन करते हुए करोड़ों लोग इस अवसर पर नवकार महामंत्र का जाप करेंगे जिसमें सिने स्टार, खिलाड़ी, राजनेता, उद्योगपति भी शामिल रहेंगे।

Related Post