भारत और विश्व में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नो में किया गया है
1341 : इतालवी विद्वान और कवि फ्रांसेस्को पेट्रार्क को रोम में एक समारोह में "कवि" की उपाधि दी गई।
1801 : रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।
1820 : दुनिया की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक वीनस डि मेलो की खोज मिलोस द्वीप पर एक यूनानी किसान योर्गोस केंट्रोटस ने की थी।
1831 : प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।
1832 : चार्ल्स डार्विन रियो डी जनेरियो से यात्रा शुरू की।
1857 : ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दी गई।
1894 : भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1924: शास्त्रीय संगीत गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ।
1929 : क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश् वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।
1938 : संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ। अन्नान संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव थे।
1946 : संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक जिनेवा में हुई।
1950 : भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता।
1961 : ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।
1964 : जेमिनी 1 को फ्लोरिडा के केप कैनेडी (अब कैनावेरल) से प्रक्षेपित किया गया।
1973 : स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
1982 : दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म।
2005 : पोप जॉन पॉल द्वितीय का अंतिम संस्कार हुआ।
2013 : ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
2015 : भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन।