मनासा। आगामी 10 अप्रैल को महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर नगर का सकल जैन समाज दो दिवसीय विभिन्न भक्तिपूर्ण एवं धार्मिक कार्यक्रम जैन सोशल ग्रुप के बैनर तले आयोजित करेगा। जैन सोशल ग्रुप मनासा के अध्यक्ष मनोज गांधी एवं सचिव गणेश जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सकल जैन समाज प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। 9 अप्रैल विश्व नवकार दिवस पर प्रातः 8 बजे नगर के चिंतामणी पार्श्वनाथ श्वेताम्बर मन्दिर के उपाश्रय में सामुहिक नवकार महामंत्र के जाप का कार्यक्रम रखा गया है।
शाम 4 बजे से वर्धमान धर्मशाला में जैन व्यंजन मेला,रांगोली प्रतियोगिता,जैन ध्वज निर्माण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए है।
10 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से दिगम्बर जैन मंदिर से रथयात्रा प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। जिसमें नवकार मंत्र आराधक सकल जैन समाज एक साथ महावीर के जयकारों के साथ श्रावक-श्राविकाएँ हिस्सा लेंगें। 11 बजे से वर्धमान धर्मशाला में स्वामीवात्सल्य होगा। अहिंसा प्रेमी श्रमण भगवान महावीर के जन्मकल्याणक दिवस पर हिंसा न होने देने के लिए जैन सोशल ग्रुप ने SDM, CMO एवं थाना प्रभारी को पत्र लिखकर नगर के कत्लखानों को बंद कर महोसत्व में प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया है। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश हिंगड़, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष शिखर चंद जैन, स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष अनूप बम्ब एवं जैन सोशल ग्रुप ने नगर के सकल जैन अनुयायियों से सभी कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लेने की अपील की है।