Latest News

पिपलिया मंडी में करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, सांसद रामजीलाल सुमन का किया पुतला दहन

निखिल सोनी April 7, 2025, 1:22 pm Technology

पिपलिया मंडी। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा भारत के महान योद्धा सम्राट संग्राम सिंह महाराणा सांगा के संबंध में राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान दिए गए विवादित और अमर्यादित बयान के विरोध में करणी सेना (टीम जीवन सिंह शेरपुर) द्वारा पिपलिया मंडी के गांधी चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

करणी सेना ने इस बयान को राजस्थान और संपूर्ण राष्ट्र के गौरव का अपमान बताया है और सांसद से माफी की मांग की है। पिपलिया मंडी करणी सेना के प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह शक्तावत के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि सांसद ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वही इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह धंधोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह शक्तावत मुंदेड़ी, जिला प्रवक्ता दरबार कुम्हारी, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत बरखेड़ा जयसिंह, नगर अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह गुड़भेली, राजेंद्र सिंह सोनी, नारायण सिंह, कृष्णपाल सिंह सोकड़ी, मोहनसिंह राजावत, लोकेंद्र सिंह सोनी, भानुप्रताप सिंह, रघुवीर सिंह सुजानपुरा, रविराज सिंह खनखरई, जयवर्धन सिंह झाला, भारत जोशी, राहुल लिल, मुकेश निडर एवं करणी सेवा परिवार के अधिकार पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित समस्त हिंदू समाज सर्व समाज उपस्थित थे।

करणी सेना के नेताओं ने कहा कि महाराणा सांगा जैसे महापुरुषों के प्रति असम्मान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे बयानों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

Related Post