भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

प्रदीप जैन। April 6, 2025, 4:43 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने 6 अप्रेल सुबह स्थानीय भाजपा कार्यालय पर जनकल्याण राष्ट्रसेवा ओर राष्ट्रवाद की विचारधारा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर अध्यक्ष सुरेश जैन भाया एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा का झंडा फहराया तथा जोरदार जय घोष के साथ 46 वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए जिला मंत्री सुनीता मेहता, नगर अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने कहा की भाजपा संस्कार ओर संस्कृति की रक्षा करने वाली राजनैतिक पार्टी है। हमे हम सब के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनने की ओर आगे बढ़ना है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन फुल कुमार मलिक प्रेम चंद जैन दिनेश जोशी राजकुमार मेहता केशर सिंह शम्भू सुतार सुनील सोनी शम्भू लाल तिवारी युवा नेता प्रशांत पालीवाल प्रशांत मलिक राकेश जोशी विशाल जैन महेश दशोरा शिव लाल धाकड़ नीरज गांधी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post