भाजपा का स्थापना दिवस कनघट्टी बूथ क्रमांक 66 पर उत्साहपूर्वक मनाया गया

निखिल सोनी April 6, 2025, 4:14 pm Technology

पिपलिया मंडी। भारतीय जनता पार्टी, जो आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, का स्थापना दिवस आज कनघट्टी के बूथ क्रमांक 66 पर बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा को दोहराया।

इस अवसर पर कनघट्टी सरपंच महेश पाटीदार, जनपद सदस्य पंकज पाटीदार, युवा मोर्चा मंडल पिपलिया मंडी के उपाध्यक्ष विजय आजाद, अखिलेश कौशीक, गणपत गायरी, कपिल कौशीक, राजमल कुमावत, जगदीश कूमावत, वरदीचंद धनगर (अमरपुरा), शांतिलाल गायरी (खोखरा) समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का ध्वज वितरित किया गया और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में देश और संगठन के विकास में भाजपा की भूमिका पर चर्चा हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Post