Latest News

रंग तेरस पर निकली गेर, डीजे रंग तेरस पर निकली गेर, डीजे पर थिकते हुए, फायर ब्रिगेड धार ओर रंगों की बौछार थिकते हुए, फायर ब्रिगेड धार ओर रंगों की बौछार

गोपालदास बैरागी March 28, 2025, 7:53 am Technology

कुकड़ेश्वर। रंगोत्सव पर्व बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय पर्व है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसलिए इसे फाग महोत्सव भी कहा जाता है। लगभग 15 दिवस तक अलग अलग इलाको में इसे अलग अलग दिनों में हर्सोल्लास के साथ मानते है। जिसमे होली, धुलेंडी, रंग पंचमी, सीतला सप्तमी, दशमी व रंग तेरस को विशेष रूप से मनाते है। वंही सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठन अपने अपने स्तर से फाग महोत्सव का आयोजन रख मनाते है। नीमच जिले के मनासा विकास खण्ड में रंग तेरस को ग्रामीण क्षेत्र सहित मनासा, रामपुरा व कुकड़ेश्वर नगर में भव्यता पूर्वक मनाया जाता है।

कुकड़ेश्वर नगर में रंग तेरस नगर परिषद के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मनाई गई। दोपहर 11 बजे नगर परिषद द्वारा डीजे व फायर ब्रिगेड मुखर्जी चौक पर उपलब्ध करवाई। जिसमे नगर परिषद के कर्मचारीगण मौजूद थे। नगर का हर वर्ग, बालक, बालिकाए, युवा व वरिष्ठजनों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए, एक दूसरे को रंग लगाकर, तेरस पर्व की बधाई देते हुए, नगर में गैर निकाली। गैर का समापन स्थानीय बस स्टैंड पर सांय 4 बजे हुआ। इस रंगोत्सव व गैर के दौरान नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व पुलिस परिवार सहित कोटवार बन्धु सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे वंही नगर परिषद के रमेश मोदी, रामलाल प्रजापत सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी सहयोग हेतु सेवारत थे। कुकड़ेश्वर नगर में पोरवाल समाज द्वारा व सीताराम मित्र मंडली द्वारा भी रंग तेरस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंग तेरस के पर्व पर नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा व नगर परिषद अधिकारी कमलसिंह परमार ने नगर सहित क्षेत्र वासियो को रंग तेरस की मंगल कामनाएं प्रेषित की।

Related Post