Latest News

नई कृषि उपज मंडी के भूखंडों की नीलामी में उत्साह के साथ सहभागी बने व्यापारी

Neemuch headlines March 27, 2025, 8:57 am Technology

नीमच। कृषि उपज मंडी समिति नीमच के नवीन (अतिरिक्त) प्रांगण में 1000 वर्ग फीट के कुल 68 भू-खंडों की नीलामी की गई जिसमें कुल ऑपसेट राशि रू. 10642000/- (एक करोड़ छः लाख बयालिस हजार) के विरूद्ध 125841000/- बारह करोड़ अट्ठावन लाख इकतालिस हजार) प्राप्त हुई है। कुल 68 भू-खंडों हेतु राशि रू. बारह करोड़ अट्ठावन लाख इकतालिस हजार की बोली प्राप्त हुई जो कुल निर्धारित बोली राशि एक करोड़ छः लाख बयालिस हजार से 1182 प्रतिशत अधिक है। नीलामी के सुचारू संपादन में प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम, कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, संयुक्त संचालक चन्द्रशेखर वशिष्ठ, कार्यपालन यंत्री मधुकर पंवार, भारसाधक अधिकारी संजीव साहू, व्यापारी संघ के सहयोग के लिए मंडी समिति सचिव नीमच उमेशकुमार बसेड़िया शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related Post