वैश्य महा सम्मेलन प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न।

Neemuch headlines March 26, 2025, 5:55 pm Technology

नीमच ।वैश्य महासम्मेलन प्रदेश कार्यसमिति की 35 वीं दो दिवसीय बैठक गत दिवस अनूपपुर जिले मे संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी व प्रदेश समिति के सदस्य ने भाग लिया।

नीमच से संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा व नीमच जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल ने भी जिले का प्रतिनिधित्व किया। बैठक से लौटकर आए संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा ने बताया कि प्रथम सत्र मे डिजिटल इंडिया की तर्ज पर प्रदेश मे लाखों सदस्य बनाने तथा संगठन को और गतिशील बनाने के संबंध मे विचार विमर्श कर इसमे जुटने का संकल्प लिया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने व्यापारी बंधुओ को जीएसटी तथा आयकर के विषय में विस्तृत जानकारी दी। नीमच जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल ने बताया कि कार्यशाला के दौरान संगठन के सूत्रधार उमाशंकर गुप्ता द्वारा जस्टिस पीपी गुप्ता का अभिनंदन किया गया। गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि 50000 हजार से अधिक आजीवन सदस्यों वाली यह प्रदेश की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जिसका संगठन विस्तार प्रदेश की 20000 ग्राम पंचायत तक है तथा 428 तहसीलों में कार्यकारिणी कार्यरत है। उक्त जानकारी नीमच जिला मीडिया प्रभारी विवेक खण्डेलवाल ने दी।

Related Post