Latest News

मल्हारगढ़ भवानी माता मंदिर में नगर पुरोहित पंडित राजेश दीक्षित ने विधिपूर्वक कराया दशा माता व्रत एवं पीपल पूजन।

मल्हारगढ़ March 24, 2025, 4:32 pm Technology

मल्हारगढ़। भवानी माता मंदिर परिसर में नगर पुरोहित एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित श्री राजेश दीक्षित के सानिध्य में नगर की मातृशक्ति द्वारा दशा माता व्रत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विधिपूर्वक पीपल पूजन एवं दशा माता कथा का वाचन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। दशा माता व्रत को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और यह व्रत विशेष रूप से ग्रहों की प्रतिकूल दशा को दूर करने एवं परिवार की उन्नति के लिए किया जाता है। व्रत के दौरान महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की और विधिविधान से कथा का श्रवण किया। नगर पुरोहित पंडित श्री राजेश दीक्षित ने दशा माता व्रत के महत्व को बताते हुए कहा कि यह व्रत करने से सुख-समृद्धि, धन-वैभव और पारिवारिक शांति प्राप्त होती है। साथ ही, पीपल पूजन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस धार्मिक आयोजन में नगर की अनेक श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की समृद्धि एवं मंगलकामना की।

Related Post