Latest News

राज नागदा बने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया विभाग), क्षेत्र में हर्ष की लहर

निखिल सोनी March 22, 2025, 5:16 pm Technology

गुडभेली। मध्यप्रदेश: कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा और कर्मठ कार्यकर्ता राज नागदा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव (सोशल मीडिया विभाग) नियुक्त किया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

राज नागदा को उनकी कुशल रणनीति, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के चलते यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के करीबी माने जाते हैं।

उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से गुडभेली का नाम प्रदेश स्तर तक पहुंचाया है। उनकी इस उपलब्धि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों का कहना है कि राज नागदा के नेतृत्व में सोशल मीडिया विभाग और अधिक प्रभावी तरीके से कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद राज नागदा ने कहा, मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव के रूप में जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है. मुझ जैसे सामान्य पृष्ठभूमि के कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण अवसर देना, कांग्रेस में ही संभव है.मैं सभी साथियों के सहयोग, पूर्ण समर्पण और अथक परिश्रम से निरंतर कार्य कर कांग्रेस की रीति-नीति और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु परिणामदायक प्रयास करूंगा। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हमारे मार्गदर्शक कुणाल चौधरी जी, मेरे भाई चंचलेश व्यास का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Related Post