Latest News

पिपलिया मंडी में लायन्स शक्ति क्लब ने किया श्रीमती देवरिया का सम्मान

निखिल सोनी March 9, 2025, 9:10 am Technology

पिपलिया मंडी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद पिपलिया मंडी में लायंस शक्ति क्लब की पदाधिकारी ने नगर की प्रथम महिला एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया का शील्ड प्रदान कर व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है

इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है यह दुनिया भर में महिलाओं के लिए सम्मान और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर लायंस शक्ति क्लब अध्यक्ष श्रीमति नीलिमा अग्रवाल, सचिव श्रीमति दीपिका पटवा ,सदस्य श्रीमति मोना सेठिया, श्रीमती नीता जैन, श्रीमति प्रियंका जैन, श्रीमती प्रियंका फरक्या, श्रीमति मनिषा गोयल, श्रीमति आशा पाटीदार, श्रीमति सोनू फरक्या सभापति श्रीमती संगीता संजय धनोतिया श्रीमती वंदना कमल तिवारी श्रीमती संतोष गोवर्धन नाथ योगी मौजूद रही।

Related Post