पिपलिया मंडी। विगत कही वर्षों से पिपलिया मंडी क्षेत्र की जनता अपने हख के लिए बड़े ही तन मन धन से सरकार से लड़ रही थी आखिर क्या थी पिपलिया मंडी जनता की मांग..?
आपको बता दे कि पिपलिया मंडी रेलवे फाटक क्रमांक 141 पर केंद्र सरकार द्वारा एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था यह ब्रिज एक तरीके से अच्छा भी था और एक तरफ से बुरा भी यह ब्रिज पिपलिया मंडी के बिल्कुल बीजों बीच बनने के कारण पिपलिया 2 भागो में बट गया था और मध्यम परिवार के लोगों का व्यवसाय बिल्कुल खत्म ही गया देखा जाए तो बिल्कुल खत्म।
फिर वही क्षेत्र की जनता ओर व्यापारियों द्वारा लगातार अंडर ब्रिज की मांग उठना चालू हुई नए नए तरीके से सरकार को इसके बारे में अवगत करवाया कुछ नगर के व्यापारी रतलाम DRM से भी मिलने पहुंचे उसके बाद भी लागतार प्रयास व्यापारियों द्वारा किया वही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा के भी सफल प्रयासों से मंगलवार देर शाम को यह खबर आई कि अंडरपास की स्वीकृति मिली और इसकी राशि भी पास हो गई लगभग 6 करोड़ 37 लाख की राशि से यह अंडरपास बनेगा। यह सुन कर मानो की पिपलिया मंडी क्षेत्र की जनता ओर व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय जनता ने इसका श्रेत्र क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।